कांवड़ यात्रा: चौपला पर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन, लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा के चलते शहर के चौपला पर चारों तरफा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। लोगों को परेशानी हुई। जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूट गया।

सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी। हालांकि दूसरे जिलों से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया था जिसके चलते रविवार को चौपला पर कई बार जाम के हालात बन गए। घंटों तक जाम में फंसे रहने पर वाहन सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक जीरो चल रहा है। दरअसल गांव ओसीतापुर जगदेपुर में ट्रैफिक को निकालने के लिए की गई कैंची व्यवस्था की वजह से जाम के हालात बन रहे है। 

इसके पहले सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। अंतिम सोमवार पर भी भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूटता दिख रहा है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि रात जाम लगा था। जिसे खुलवा दिया था।

 

संबंधित समाचार