Bareilly : तीसरे मर्द के साथ शादी करना चाहती थी दीपा, इसलिए किया था दूसरे पति ने कत्ल
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नगर निगम में तैनात महिला सफाई कर्मचारी की हत्या कर उसका दूसरा पति फरार हो गया था। आरोपी पति ने ब्लेड गला रेतकर निर्मम हत्या की थी। पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अब आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी तीसरे मर्द के साथ शादी करना चाहती थी लिहाजा पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।
आरोपी राजीव कुमार निवासी मॉडल टाउन ने नगर निगम में तैनात अपनी पत्नी दीपा की बीती 15 जुलाई को ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात से चार दिन पहले ही आरोपी मुंबई से लौटकर आया था और मकान किराए पर लिया। पांच साल पहले पति की मौत के बाद दीपा ने राजीव से दूसरी शादी की थी। मृतक आश्रित में वह सफाई कर्मचारी के तौर पर नगर निगम में नौकरी कर रही थी। दीपा हत्या के बाद मकान मालिक संतोष कुमार निवासी मोहल्ला सिद्धार्थ नगर थाना इज्जतनगर की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। अब पुलिस ने आरोपी पति राजीव को गिरफ्तार लिया है।
तीसरे मर्द से हो गया था दीपा का संबंध
पूछताछ में राजीव ने बताया कि दीपा के पहले पति बब्लू की मौत के बाद वह उसके साथ 2021 रिलेशनशिप में था। एक साल पहले दीपू से कुछ पैसे लेकर काम करने मुंबई चला गया। मगर उसके जाने के बाद दीपू का प्रेम प्रसंग थाना भोजीपुरा के अली नगर निवासी अरुण मैसी से हो गया। अरुण के साथ वह डेलापीर के पास किराये का मकान लेकर रहने लगी थी। राजीव मुंबई से लौटकर आया तो दीपा दोबारा उसके साथ रहने को तैयार हो गई।
साथ रहने से मना किया तो हुआ था झगड़ा
दीपा साथ तो रह रही थी मगर अरुण से बात करना नहीं छोड़ा। इसी को लेकर 14 जुलाई की रात दोनों का झगड़ा हुआ। अगली सुबह दोनों दोबारा झगड़ने लगे और दीपू अरुण के पास जाने को कहने लगी। गुस्से आकर राजीव ने कमरे में पड़ी चारपाई का पाया उठाकर दीपा को मारा। इसके बाद ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। थाना प्रभारी इज्जतनगर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
