Bareilly: उपलब्धि...BDA की चार साल में चार टाउनशिप, नये बिल्डिंग बायलॉज से होगा लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण शहर के सुनियोजित विकास के लिए नई टाउनशिप लांच कर धरातल पर लेकर आ रहा है। बीडीए ने बीते चार सालों में चार नई टाउनशिप लांच कर विकास को धरातल पर लाने वाला प्रदेश में पहला प्राधिकरण, बन गया है। 

इतने कम समय में चार बड़ी टाउनशिप विकसित करने में अन्य प्राधिकरणों को बीडीए ने पीछे कर दिया है। वहीं बीडीए अफसर लगातार शहरवासियों को लाभ देने के लिए प्रयासरत है। हाल ही में लागू किए बीडीए के नये बिल्डिंग बायलॉज के माध्यम से भी हर वर्ग को लाभ देने का प्रयास बीडीए ने किया है।

बीडीए की रामगंगा नगर आवासीय योजना को भले ही स्वीकृति वर्ष 2004 में मिली है, लेकिन चिन्हित भूमि को अधिग्रहण कर विकसित करने की कवायद 2021-22 में संपन्न हुई। इसके साथ ही वर्ष 2022-23 में ग्रेटर बरेली योजना लांच की गई है। वर्ष 2023-24 में पीलीभीत रोड पर नई टाउनशिप बसाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद रहपुरा जागीर में भी सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाने का खाका भी बीडीए ने तैयार कर लिया है। जल्द ही जमीन खरीदने की शुरुआत होगी।

उपाध्यक्ष, बीडीए मनिकंडन ए ने बताया कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। राम गंगा नगर, ग्रेटर बरेली, पीलीभीत बायपास व एमएसएमई इंडस्ट्रियल टाउनशिप धरातल पर आने के बाद शहर के विकास को नया आयाम देंगी।

 

संबंधित समाचार