Bareilly : थाने से चंद कदम की दूरी पर गोकशी से ग्रामीणों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शव को दफन कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव फरीदापुर के लोग रविवार सुबह नहर किनारे गए थे। जहां पर देखा कि गोवंशीय पशुओं के अवशेष और खून पड़ा था। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गोकशी पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि थाना पास में होने के बावजूद पुलिस गश्त न के बराबर करती है। इसी वजह से गोकशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। 

जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण युवा मंच के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि जन्माष्टमी के दिन गोकशी की घटना होना अत्यंत निंदनीय है। पुलिस ने पशुओं के अवशेषों को जेसीबी मंगवाकर गड्ढों में दफन करवा दिया है। साथ ही गो तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज