UP News: दिव्यांगजनों को मिला रोजगार... कौशल विकास विभाग ने चलाया अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

20 कंपनियों ने एक दिन में 150 से अधिक दिव्यांगजनों को दिया रोजगार 

लखनऊ, अमृत विचार: दिव्यांगजन के लिए रोजगार अभियान चलाकर कौशल विकास विभाग उत्साहित है। दरअसल, बीते दिनों विभाग की ओर से दिव्यांगजन युवाओं के लिए लगाए गए मेले में अच्छे परिणाम देखने को मिले। ऐसे में विभाग अब कई नयी योजनाओं पर काम कर रहा है।

इस रोजगार मेले में 20 कंपनियों ने एक दिन में 150 से अधिक दिव्यांगजनों को रोजगार दिया। चयनित दिव्यांगजन विभिन्न संस्थानों में सेवायोजित किए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक वेतन पैकेज प्राप्त करने वाले शीर्ष पांच दिव्यांगजन को मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सम्मानित भी किया।

बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 6 से 13 अगस्त तक ''दिव्यांगजन रोजगार अभियान आयोजित किया गया। इस पहल के जरिए सरकार ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा था।

अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में कौशल प्रशिक्षित एवं अन्य पात्र दिव्यांगजनों को सेवायोजन के मौके दिए गए। कौशल विकास मिशन ने दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए पहली बार ऐसी पहल की थी। 

यह भी पढ़ेंः संविधान में 130वां संशोधन आज... गिरफ्तारी के बाद 30 दिन में छोड़ना होगा पद, PM से लेकर CM पर होगा लागू

संबंधित समाचार