UP : फंदे से लटका मिला महिला ग्राम प्रधान का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। महिला ग्राम प्रधान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बदा फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मामला थाना स्योहारा के ग्राम पंचायत मेवा नवादा का है। राहिल परवीन पत्नी इशरत अली गांव की प्रधान थीं। बुधवार सुबह घर वालों ने देखा कि 35 वर्षीय परवीन का शव कमरे की खिड़की से लटका था। ये नजारा देखकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। 

बताया जा रहा है कि इशरत अली की राहिल परवनी से दूसरी शादी हुई थी। उनकी पहले पत्नी की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। जिनसे इशरत के पांच बच्चे हैं। इशरत के मुताबिक सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उठे तो शव कमरे की खिड़की से लटका था।

महिला ग्राम प्रधान के मौत की खबर सुनकर थाना धनौरा के गांव ढाकी से उनके मायके वाले भी मेवा नवादा पहुंच गए। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह बताई जा सकेगी।

संबंधित समाचार