बदायूं : बंदरों को भगाने गए किशोर की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां में हुआ हादसा, मौत के बाद मचा चीत्कार

बदायूं, अमृत विचार: बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। जो आए दिन किसी न किसी पर हमला करके घायल कर दे रहे हैं। बंदरों की वजह से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। बंदरों से एक और मौत हो गई। एक किशोर बंदर भगाने के लिए छत पर गया और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी विजय प्रताप यादव के बेटे मयंक (14) और पीयूष सुबह लगभग नौ बजे स्कूल जाने को तैयार हो रहे थे। इसी दौरान छत पर बंदरों ने उछलकूद शुरू कर दी। मयंक बंदरों को भगाने के लिए छत पर गए। और छत पर पड़ा स्टील का पाइप उठाया। जिससे बंदरों का भगाने का प्रयास किया लेकिन स्टील का पाइप पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। मयंक को करंट लग गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मयंक को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत पर उसकी मां बेसुध हैं।

संबंधित समाचार