रामपुर: महिला से फोन पर भेजता था अश्लील वीडियो, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। लोन दिलाने के नाम पर बंधन बैंक कर्मचारी ने महिला से अकेले में मिलने की बात कही। इसके बाद महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
  
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि 25 अगस्त को वह बंधन बैंक गई थी जो कि बाबा दीप सिंह नगर में हैं। वहां पर योगेश नाम का युवक काम करता है। उसने कहा कि कागजी कार्रवाई करने के बाद लोन हो जाएगा। उसके बाद बैंक कर्मचारी ने महिला के नंबर पर संपर्क किया। कहा कि लोन लेने के लिए सेवा करनी होगी। 

जिसके बाद महिला ने दोबारा पूछा तो उसने अकेले मिलना होगा और शारीरिक संबंध बनाने की बात  कहने लगा। ये सुनकर महिला के होश उड़ गए। उसने थाने में शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार