Rampur : डिवाइडर में घुसी कार...सड़क हादसे में महिला की मौत व तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। काशीपुर रुद्रपुर फोरलेन मार्ग पर कार चालक को नींद की झपकी आने पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतक ओर घायल हल्द्वानी के निवासी बताए गए हैं।

गुरुवार देर रात फोरलेन मार्ग पर अचानक से कार चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके बाद पट्टीकला फोरलेन मार्ग पर अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार पंकज चौसली पुत्र प्रकाश चंद निवासी हल्द्वानी, तनुजा भट्ट पुत्र प्रेम प्रकाश, भागीरथ पुत्र हिमानंद आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्राथमिक उपचार के लिए काशीपुर और हल्द्वानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कमला देवी 52 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे अपने साथ हल्द्वानी एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना से फोरलेन मार्ग पर हड़कंप मच गया। मसवासी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज