Sambhal : एसपी ने चार की छीनी थानेदारी, कई इधर से उधर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह कार्यप्रणाली वाले चार थाना प्रभारियों की थानेदारी छीन ली है। जबकि कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने नखासा थाना प्रभारी रजनीश कुमार को हटाकर डायल यूपी 112 का प्रभारी बनाया है। ऐंचोड़ा कंबोह के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान को नखासा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जुनावई के थाना प्रभारी उमेश सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। स्वाट टीम प्रभारी लोकेंद्र त्यागी को कुढ़ फतेहगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। बनियाठेर के थाना प्रभारी मेघपाल सिंह को जुनावई का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। 

रेनू कुमारी को प्रभारी डायल यूपी 112 से हटाकर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने अपने पीआरओ मनोज कुमार वर्मा को बनियाठेर का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहित कुमार काजला को ऐंचोड़ा कंबोह में ही थाना प्रभारी बना दिया गया है। कैला देवी थाने के थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को हटाकर जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया गया है। पुलिस लाइन से सौरभ त्यागी को थाना अध्यक्ष कैला देवी नियुक्त किया गया है। 

पुलिस लाइन से लवनीश कुमार को एसपी ने अपना पीआरओ बनाया है। निरीक्षक पूनम राठी, निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, निरीक्षक पूनम कुमारी, निरीक्षक संदीप राज सिंह, निरीक्षक अखिलेश गंगवार को गैर जनपद स्थानांतरण की वजह से उनके पदों से हटाया गया है। निरीक्षक सुनील कुमार को कैला देवी से अपराध शाखा व मोहित कुमार को मंसूरपुर काफी से स्वाट टीम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

संबंधित समाचार