Bareilly : विदा हुए गणपति बप्पा...अगले बरस जल्दी आने के वादे संग निकाली भव्य शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में चल रहे साप्ताहिक गणेशोत्सव का विसर्जन के साथ समापन हो गया। बड़ी तादाद में शहर भर के पंडालों में विराजमान गणेश प्रतिमाओं का रामगंगा घाट पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह दही हांडी (मटकी फोड़) का भी आयोजन हुआ। 

यात्रा

श्री गणेश महोत्सव समिति एवं मराठा एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि गणेशोत्सव पर शहर में कई जगह पंडाल लगाकर हो रही पूजा का मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समापन हो गया। भव्य विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जिससे सारा माहौल गणेश मय हो गया। बाबूराम धर्मशाला शिवाजी मार्ग में साप्ताहिक चलने वाले इस महोत्सव के सातवें दिन मंगलवार को सुबह 8:00 बजे भगवान गणेश की पूजा की गई। 

नासिक ढोल

नाशिक ढोल की थाप पर झूमे भक्त
एक सप्ताह से चल रहे हैं अथर्व शीर्ष पाठ का समापन हुआ। जिसके बाद हवन और विसर्जन महाआरती की गई। जिसमें स्थानीय व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।  दोपहर 12 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें महाराष्ट्र के सांगली जिले से आए 100 कलाकारों के बैंड ने नाथ नगरी की सड़कों पर अपनी कला की प्रस्तुति दी। नाशिक ढोल की थाप ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महापौर उमेश गौतम ने भगवान गणेश की आरती उतारने के बाद हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का आगाज किया। इस मौके पर पूर्व सभापति सर्वेश रस्तोगी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। 

दही हांडी

रंग गुलाल उड़ाकर फोड़ी मटकी
महोत्सव के संस्थापक अनिल पाटिल के नेतृत्व में शोभा यात्रा में बरेली सराफा बाजार के प्रमुख मंदिर खंडसारी नाथ मंदिर के अलावा मटकी चौकी, बांस मंडी, पुराना शहर, गंगापुर, कटरा चांद का, जाटव पूरा, ब्रह्मपुरा, भूड़ मटिया  कटरा मानराय, बोला नाथ मंदिर के पंडालों की गणेश प्रतिमाएं रथों पर सवार थीं। स्थानीय व्यापारियों ने दही हांडी उत्सव का आयोजन किया। गोविंदाओं की टीम ने पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। रास्ते भर भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाकर नाचते-गाते एक दूसरे के ऊपर गुलाल उड़ाते हुए चलते रहे।

हिंदू मुस्लिम

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश
शोभायात्रा के दौरान भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। गली मनिहारान चौराहा पर अमन कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर कादिर अहमद ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा करण शर्मा, नवनीत सिंह, श्याम बाबा राजेश, राजकुमार राजपूत, विनोद वर्मा, मनीष अग्रवाल, उमेश वर्मा आदि ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।  किला फाटक पर शोभायात्रा का समापन हुआ। यहां से गणेश प्रतिमा को रामगंगा तट पर विसर्जन के लिए रवाना किया। 

उमेश गौतम

इन लोगों का रहा कार्यक्रम में सहयोग
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमंग शंखधार, निमित्त गोयल, मनोज अरोड़ा, मनीष शर्मा, गगन मेहरोत्रा, पवन बाजपेई, अशोक कुमार सक्सेना, राजेंद्र कश्यप, मनोज वर्मा, निखिलेश मिश्रा, मनोज रस्तोगी, अविनाश पाटिल, दशरथ मराठा, प्रमोद पाटिल, विजय पाटिल, सारजेराव पाटिल, नाना साहेब गाड़, वैभव माने, पांडुरंग मराठा, भास्कर मराठा, दिलीप मराठा, मंगेश कदम, संतोष पाटिल, तानाजी राव मराठा, आनंद मराठा आदि का सहयोग रहा।

संबंधित समाचार