कानपुर: डायबिटीज के प्रति जागरूकता बढ़ाने को ब्रजेश पाठक से मिले डॉक्टर्स, किया आमंत्रित
शहर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में किया आमंत्रित
कानपुर, अमृत विचार। सोसाइटी फोर प्रीवेंटेशन एंड अवेयरनेस ऑफ डायबिटिज व टाईअप ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। उन्हें टाइप-1 डायबिटीज पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन टाईअप में आमंत्रित किया, जिसमें देश के टाइप -1 डायबिटीज के विशेषज्ञ डॉक्टर, शिक्षाविद और आहार विशेषज्ञ शामिल होंगे।
यह सम्मेलन शहर में पांच, छह व सात दिसंबर को आयोजित होगा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आमंत्रण के लिए सहज स्वीकृति दी। आयोजन अध्यक्ष डॉ. ऋषि शुक्ला के मुताबिक टाइप 1 डायबिटीज के बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते हैं। यह डायबिटीज बच्चों को बहुत छोटी उम्र में हो जाती है और जीवन भर उनके साथ रहती है।
इस कारण से इन बच्चों और उनके परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। टाइप -1 डायबिटीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रबंधन में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। कानपुर में पांच, छह व सात दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए टाई अप नाम चुना गया है, जो इस मुद्दे पर चर्चा और ज्ञान साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
इस संबंध में कमेटी के सदस्य डॉ. ऋषि शुक्ला, डॉ. प्रवीण कटियार, डॉ. सौरभ मिश्रा, लखनऊ के आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुज माहेश्वरी और डॉ. अजय तिवारी ने ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की और उन्हें सम्मेलन में आमंत्रित किया। साथ ही अवगत कराया कि कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दीपक याग्निक व उपाध्यक्ष डॉ. संगीता शुक्ला हैं। यह कार्यक्रम सीएसजेएमयू के कुलपति विनय पाठक के नेतृत्व में होना तय किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. ऋषि शुक्ला , वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ.अनुराग बाजपेयी, कोषाध्यक्ष प्रवीन सचदेवा, वैज्ञानिक सचिव डॉ. भास्कर गांगुली, टेक्नोलॉजी सचिव डॉ. सौरव मिश्रा, सेक्रेटरी ऑफ एडवोकेसी एंड एनजीओ अफेयर्स डॉ. मनीषा गुप्ता, संयुक्त वैज्ञानिक सचिव डॉ.विभा यादव, संयुक्त आयोजन सचिव डॉ.सुमित गुप्ता और डॉ. विपिन श्रीवास्तव हैं।
