Campus: फ्लाइट अटेंडेंट एक रोमांचक व शानदार करियर, जानिए कैसे करें शुरुआत, कितनी होती सैलरी?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Campus: हवाई सेवाओं में विस्तार के साथ फ्लाइट अटेंडेंट जॉब के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। यह एक रोमांचक व शानदार करियर है, जिसमें उड़ान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करना होता है। फ्लाइट अटेंडेंट बनने के लिए 12वीं के बाद सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स कर सकते हैं, जिनकी अवधि 6 महीने से 3 साल तक होती है। इन कोर्सेज में ग्राहक सेवा, सुरक्षा प्रक्रियाएं, आपातकालीन हैंडलिंग, और शारीरिक तैयारी सिखाई जाती है। 

सर्टिफिकेट कोर्स
अवधि: 6 महीने से 1 साल तक।
कवर किए जाने वाले विषय: बेसिक सेफ्टी, ग्रूमिंग, कम्युनिकेशन, और इन-फ्लाइट सर्विसेस।
योग्यता: 12वीं कक्षा पास।

डिप्लोमा कोर्स
अवधि: 6 महीने से 1 साल तक।
कवर किए जाने वाले विषय: इमरजेंसी हैंडलिंग, फर्स्ट ऐड, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, और एविएशन ऑपरेशंस की जानकारी।
योग्यता: 12वीं कक्षा पास। 

डिग्री कोर्स
अवधि: 3 साल
कवर किए जाने वाले विषय: एविएशन इंडस्ट्री की थ्योरी और प्रैक्टिकल जानकारी, हॉस्पिटैलिटी, और मैनेजमेंट.
योग्यता: 12वीं कक्षा पास।

ट्रेनिंग के दौरान हवाई यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारियां, यात्रियों की देखभाल के तरीके, सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रोफेशनल व्यवहार की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है ।

शारीरिक योग्यता 

उम्र 17 से 25 साल के बीच होनी चाहिए, अच्छी फिटनेस और न्यूनतम लंबाई (लड़कियों के लिए लगभग 155 सेमी और लड़कों के लिए लगभग 160 सेमी) होनी चाहिए। आंखों की रोशनी सामान्य (6/6) होनी चाहिए। 

प्रोफेशनल अंदाज, सौम्यता 
भरी मुस्कान- फ्लाइट अटेंडेंट का मुख्य काम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना होता है। वे फ्लाइट के दौरान यात्रियों को दिशा-निर्देश देते हैं, खाने-पीने की सेवा करते हैं और आपात स्थिति में सहायता प्रदान करते हैं। उनका व्यवहार प्रोफेशनल और सौम्य होना जरूरी है। फ्लाइट अटेंडेंट कैबिन क्रू का हिस्सा होते हैं जो इन-फ्लाइट सेवाओं, इमरजेंसी निर्देश और ग्राहक सहायता में निपुण होते हैं । 

कितनी होती सैलरी?
नौकरी की शुरुआत में एयरलाइंस कंपनिया अच्छी सैलरी देती हैं। नियुक्ति पर सैलरी लगभग 25,000 से 40,000 तक हो सकती है। जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है और आप इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर काम करने लगते हैं, सैलरी 60,000 से 1 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है।