Allahabad High Court: अधिवक्ता अमिताभ कुमार और राजीव लोचन बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिवक्ता अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित यह घोषणा की। 

उधर, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल कर एक पोस्ट कर के सर्वश्री राय और शुक्ला को न्यायाधीश बनाने से संबंधित जानकारी साझा की। 

उन्होंने अपने में पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद अधिवक्ताओं- सर्वश्री अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं।" गौरतलब है कि शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने मार्च को दोनों अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।  

संबंधित समाचार