बाराबंकी : धर्म छिपाकर विवाहिता से बनाए संबंध, आरोपी फैजल गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, जेल गया फैसल

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। फेसबुक आईडी पर दीपक बनकर युवक ने एक विवाहिता को झांसे में लिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच युवक धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा तो उसका असल धर्म सामने आया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जठौती कुर्मियान निवासी मोहम्मद फैसल ने फेसबुक पर दीपक नाम का फर्जी खाता बनाकर एक विवाहिता से दोस्ती की और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता 30 वर्षीय महिला है और उसको दो बच्चे हैं। पति मुंबई में क्रेन चलाता है। 

करीब छह महीने पहले हुई दोस्ती के बाद युवक महिला घर आने-जाने लगा। बहकावे में आई महिला व युवक के बीच संबंध चलते रहे। कुछ समय बाद युवक महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और विरोध पर महिला के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

घबराई महिला ने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार