Admission News: National PG College के UG प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, 23 जून से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: नेशनल पीजी कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 23 जून से 25 जून तक आयोजित की जाएंगी। प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 जून को सुबह 10:30 बजे बीए और बीएजेएमसी की प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि इसी दिन दोपहर 2:30 बजे बीएससी गणित वर्ग की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 24 जून को सुबह 10:30 बजे बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं दोपहर 2:30 बजे बीएससी बायोलॉजी ग्रुप के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

इसके अलावा 25 जून को सुबह 10:30 बजे बीसीए, बीकॉम विद एसीसीए, बीकॉम विद सीएफए, बीकॉम ई-कॉमर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीवॉक बैंकिंग एंड फाइनेंस तथा बीवॉक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड ई-गवर्नेंस पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे बीबीए, बीबीए डिजिटल बिजनेस, बीपीएच पब्लिक हेल्थ, बीवॉक हॉस्पिटल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी और फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

संबंधित समाचार