Nepal Gen Z protest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के चलते हजारों भारतीय टूरिस्ट फंसे, होटलों पर पुलिस का पहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल में इस वक्त हालात काबू से बाहर है। यहां सोमवार को जेन-जी युवाओं ने पूरे देश में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जो आज मंगलवार को भी जारी है। वहीं इस हिंसक प्रदर्शन के चलते नेपाल में करीब 3500 से 4000 तक भारतीय टूरिस्ट के फंसे होने की खबर सामने आई है। बता दें कि ये विरोध सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाले फैसले के चलते हो रहा है। इस वक्त वहां के हालात बेकाबू है। देश के तीन प्रमुख मंत्रियों कृषि, स्वास्थ्य और गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।

नेपाल करीब 4000  भारतीय टूरिस्ट के फंसे होने की आशंका

नेपाल में जारी हिंसा के बीच करीब 3500 से 4000 तक वहां भारतीय टूरिस्ट के फंसे होने की की खबर सामने आ रही है। ये लोग लुंबिनी, सूपड़ा देवराली, प्रभुनाथ, मुक्तिनाथ, पशुपतिनाथ दर्शन के अलावा पोखरा और काठमांडू घूमने गए थे। नेपाल के हालात खराब होने के बाद किसी भी टूरिस्ट को बाहर निकलने से मना कर दिया गया है।

काठमांडू घाटी के बड़े होटलों पर पुलिस का पहरा

काठमांडू घाटी के बड़े होटलों पर पुलिस का पहरा है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा काठमांडू पूरी तरह बंद कर दिया गया। भारत नेपाल सीमा के बार्डर भी बंद कर दिए गए हैं। भारत से नेपाल प्रवेश पूरी तरह बंद है वहीं नेपाल से भारत आने वाले टूरिस्टों के वाहन जगह जगह पुलिस सुरक्षा में रोक दिए गए हैं। भारत के अलावा अन्य देशों के करीब 15 हजार टूरिस्ट भी नेपाल के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। सबसे ज्यादा टूरिस्ट काठमांडू में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः काठमांडू में लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू... सोशल मीडिया बैन से मचा बवाल, Gen-Z ने किया हिंसक विरोध प्रदर्शन

संबंधित समाचार