इटावा में पिता से झगड़ा...पड़ोसी ने मारा थप्पड़, नशे में धुत लड़के की हुई मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

इटावा। इटावा जिले में पिता से झगड़ रहे 19 वर्षीय एक युवक को पड़ोसी ने कथित रूप से थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात की है जब भरथना इलाके का निवासी गौरव नशे की हालत में अपने पिता रघुवर दयाल से कथित रूप से झगड़ रहा था। 

सिंह ने बताया कि कुछ पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और उनमें से एक ने गौरव को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़े : लखनऊ में दिनदहाड़े पार्क में खेल रहे दो बच्चों का अपहरण, किडनैपर्स ने की 10 लाख फिरौती की मांग

संबंधित समाचार