Bareilly : दाल, दूध, मसालों सहित 127 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल लगातार बढ़ रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से अगस्त में भेजे गए 229 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट लैब से मिली है जिनमें 127 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। इनमें 34 खाद्य पदार्थों के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। फेल होने वाले नमूनों में दाल, बेसन, दूध से बने उत्पाद, मसाले समेत अन्य पदार्थ शामिल हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि अगस्त में विभागीय टीमों ने जिले भर में 229 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे। जिनमें से प्राप्त रिपोर्ट में 127 नमूने फेल हो गए हैं। इन नमूनों में 4 मिथ्याछाप, 34 असुरक्षित और 89 पदार्थ अधोमानक पाए गए हैं। इसके साथ ही न्याय निर्णयन अधिकारी द्वारा 24 वाद भी निर्गत किए गए हैं। वहीं कुल 885000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

संबंधित समाचार