संपत्ति विवाद में पिता की हत्या: पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को किया गिरफ्तार, धारदार हथियार भी बरामद 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार। खरगूपुर थाना क्षेत्र के कुआनो जंगल में दो दिन पहले हुए गंगा सागर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। संपत्ति विवाद को लेकर गंगासागर के बेटे अनोखी लाल ने ही गला रेतकर उनकी हत्या की थी। वारदात में अपनी संलिप्तता को छिपाने के लिए उसने अज्ञात बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की साजिश रची थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अनोखी लाल को गिरफ्तार कर लिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि दो दिन पहले खरगूपुर थाना क्षेत्र के कुआनों जंगल में शिवगढ़ गांव के रहने वाले 65 वर्षीय गंगासागर की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। बदमाशों के हमले में मृतक का बेटा अनोखी लाल घायल हो गया था। अनोखी लाल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि मृतक गंगा सागर अपने छोटे बेटे के साथ रहते थे। वह अपनी संपत्ति भी उसे ही देना चाहते थे। इस बात को लेकर रामसागर का अपने बड़े बेटे अनोखीलाल से विवाद हुआ था।

अनोखीलाल पर कुछ कर्ज भी था। उस लिए वह अपने पिता गंगासागर से पैसे की मांग तर रहा था लेकिन वह पैसा देने से इंकार कर रहे थे। वारदात वाले दिन गंगासागर अनोखी लाल के साथ कुआनों जंगल में लकड़ी काटने गए थे। वहां दोनों बाप बेटे के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच अनोखी लाल ने लकड़ी काटने वाले बांके से अपने पिता गंगासागर पर प्रहार कर दिया और गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। 

वारदात के बाद घटना को मोड़ देने के लिए उसने खुद को भी हमला कर लहूलुहान कर लिया ताकि पुलिस को उस पर शक न हो लेकिन पुलिस की तफ्शीश में उसकी पोल खुल गयी और पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया बांका बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़े : 

PM मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में खास तैयारियां, मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान

संबंधित समाचार