Kannauj News: सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के बच्चों को किया अगवा, 4 माह पहले 3 बच्चों की मां से की थी कोर्ट मैरिज, जानें पूरा मामला
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के बच्चों को तमंचे के बल अगवा कर घर में बंद कर लिय़ा है। बताया जा रहा है 4 माह पहले युवक ने 3 बच्चों की मां से की कोर्ट मैरिज थी। लेकिन कुछ दिन पहले किसी बात से नाराज होकर महिला प्रेमी को छोड़ चली गयी।
प्रेमिका के भाग जाने से आक्रोषित होकर युवक ने उसके दो बच्चों को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया है और प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा है। युवक का नाम दीपू बताया जा रहा है, जो प्रेमिका को बुलाने के जिद पर अड़ा है और न आने पर बच्चों को मारने की धमकी दे रहा।
मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी का है। सूचना पर सीओ और कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं, सिरफिरे आशिक को समझा कर बच्चों को छुड़ाने के कोशिश कर रहे हैं।
