Bareilly : किसान ऑनलाइन आवेदन करें और पाएं फ्री चना-मटर-मसूर बीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किसानों के लिए मंडल के सभी जिलों में लाही के साथ-साथ चना, मटर और मसूर की मिनी किट निःशुल्क उपलब्ध है। किसान एग्रिदर्शन डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पोर्टल पर 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। एक किसान चना, मटर या मसूर में से केवल एक फसल की मिनीकिट ले सकता है, जबकि सरसों की मिनीकिट प्रति किसान केवल एक बार मिलेगी। 

चयनित किसानों को मिनीकिट राजकीय बीज भंडारों से पीओएस मशीन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। संयुक्त कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने बताया कि मंडल में बरेली में राइ-सरसों के 10,400 के सापेक्ष 257, चना 50 के सापेक्ष 231, मटर 225 के सापेक्ष 164 और मसूर 250 के सापेक्ष 607 पैकेट बुक किए जा चुके हैं। इसी तरह बदायूं में राइ-सरसों के 20 हजार के सापेक्ष 983, चना 50 के सापेक्ष 187, मटर 150 के सापेक्ष 104 और मसूर 300 के सापेक्ष 224 पैकेट, शाहजहांपुर में राइ-सरसों के 11,600 के सापेक्ष 153, चना 50 के सापेक्ष 170, मटर 150 के सापेक्ष 128 और मसूर 1500 के सापेक्ष 590, पीलीभीत में राइ-सरसों के 8,500 के सापेक्ष 332, चना 50 के सापेक्ष 238, मटर 75 के सापेक्ष 88 और मसूर 50 के सापेक्ष 261 पैकेट बुक किए चुके हैं।

संबंधित समाचार