पीलीभीत: हिंदूवादी नेता समेत 22 पर मेडिकल कॉलेज मामले में भी कार्रवाई, 24 घंटे में चौथी FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की ओर से हड़ताल की चेतावनी देने के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
 
कार्यवाहक सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ.केके भट्ट ने सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 13 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, मंत्री गोपाल शर्मा, 20 अज्ञात कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। कॉल कर सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ.राजेश कुमार और सीएमएस पुरुष चिकित्सालय डॉ.रमाकांत सागर को बुला लिया। ये कहा कि सीएमओ आ गए हैं, इमरजेंसी आ जाइए। जब सीएमएस डॉ.राजेश कुमार ने पहुंचे और सीएमओ नहीं थे तो इसके बारे में पूछा। 

इस पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए। सीएमएस से अपशब्द कहते हुए बर्खास्त कराने की धमकी दी गई। इस दौरान पुरुष इमरजेंसी में भय और अराजकता का माहौल हो गया। जिससे जनहित से जुड़ी आकस्मिक सेवाएं और शासकीय कार्य करीब एक घंटे से अधिक तक बाधित रहा। घटना से सीएमएस महिला अस्पताल  डा.राजेश कुमार को मानसिक वेदना और ह्दयघात हो गया। 

तुरंत उनका इलाज सघन चिकित्सा इकाई एएसएमसी पीलीभीत में किया गया। इसके बाद एसआरएमएस बरेली रेफर किया गया, जहां उनको भर्ती कर इलाज किया गया। इस घटना से अधिकारी कर्मचारी भयभीत है। इसे लेकर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

संबंधित समाचार