एशिया कप 2025: भारत ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, बुमराह और चक्रवर्ती की वापसी, देखें प्लेइंग-11
अबुधाबी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने ग्रुप के तीनों मैच जीतते हुए सुपर-4 में प्रवेश किया। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि कल अभ्यास के दौरान मैदान पर काफी ओस थी और उसी ने उनके फैसले को प्रभावित किया। हम हर मैच को नॉकआउट की तरह खेल रहे हैं, इसलिए कुछ भी बदलने वाला नहीं है। दुबई की पिच थोड़ी धीमी खेलती है। ये हमारे लिए अन्य मैचों की तरह ही हैै। टीम में दो बदलाव हैं। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती वापस लौटे हैं।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा, ''हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। यह मैच हमारे लिए एक नया चैलेंज है और हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। टीम का माहौल बिल्कुल सामान्य है। हमें शुरुआत के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन...
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, और वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, और अबरार अहमद।
