अवध शिल्पग्राम में बनेगा यूनिटी मॉल... दो दुकानों जोड़कर 1200 वर्गफीट की बनाई जाएंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

ओपन एरिया को किया जाएगा रूफ टॉप लगा कर कवर

लखनऊ, अमृत विचार: आवास विकास की अवध विहार योजना स्थित अवध शिल्प ग्राम में यूनिटी मॉल बनेगा। यहां की पुरानी दो दुकानों के बीच दीवार तोड़कर कर 1200 वर्गफीट की एक दुकान बनाई जाएगी। परिसर के ओपन एरिया को रूफ टॉप लगाकर कवर किया जाएगा। एमएसएमई विभाग ने इसका बजट दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 63 करोड़ से कार्यदयी संस्था गंगा इन्फ्राबिल्डर के माध्यम से काम शुरू करा दिया है। क्राफ्ट शॉप, एसी क्राफ्ट शॉप सहित 173 दुकानों का रिनोवेशन किया जाएगा। संस्था 18 महीने में कार्य पूरा कर लेगी।

137 चार पहिया वाहनों के लिए भूमिगत पार्किंग

अवध शिल्प ग्राम में अब भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान वाहनों को परिसर के बाहर ही सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है। इससे जाम की समस्या होती है। संस्था अवध शिल्प ग्राम के गेट नंबर 1 पर भूमिगत पार्किंग बनाएगी। यहां 137 चार पहिया वाहन पार्क किये जा सकेंगे।

200 करोड़ से 2017 में बना था अवध शिल्पग्राम

शहीद पथ स्थित आवास विकास की अवध विहार योजना में आवास विकास ने लगभग 200 करोड़ की लागत से अवध शिल्प ग्राम का निर्माण 2017 में कराया था। यहां केंद्र और प्रदेश सरकार के बड़े आयोजन किये जाते हैं। इनमें यूपी दिवस, आम महोत्सव, एमएसएमई विभाग द्वारा वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत 75 जिले 75 उत्पादों की प्रदर्शनी आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः 22 सितंबर : भारत का नक्शा बदलने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना पर पहली चर्चा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज