टॉयलेट तलाशते Air India के कॉकपिट में पहुंच गया यात्री...मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। एअर इंडिया एक्सप्रेस की 22 सितंबर को बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली उड़ान के दौरान एक यात्री शौचालय की तलाश में कॉकपिट प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया। विमानन कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई और घटना की जांच जारी है। 

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में बताया, “हमें वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान में हुई घटना की जानकारी मिली है, जहां एक यात्री शौचालय की तलाश में कॉकपिट प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया। हम पुष्टि करते हैं कि सुरक्षा के पुख्ता प्रोटोकॉल लागू हैं और सुरक्षा से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया गया।” विमानन कंपनी ने कहा कि मामले की सूचना विमान के उतरते समय संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी और फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

ये भी पढ़े :  शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, वाराणसी के मंदिरों में दर्शन-पूजन की लंबी कतार

संबंधित समाचार