आईपीएल 2026 : RCB के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार है...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बेंगलुरु। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है लेकिन यह पिच अच्छी दिख रही है। यहां पर कुछ रन बनने वाले हैं। हम उन्हें कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे। धोनी का जहां तक सवाल है तो वो धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं। कई बार इसमें थोड़ा समय लग जाता है। पहला गेम हमारे लिए निराशाजनक रहा था लेकिन दूसरे में बैटिंग में काफी सुधार आया था।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हालांकि यह हार्ड पिच लग रही है, इसलिए बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। यह फ्रेश विकेट है। प्लेयर्स ने पिछले मैच में काफी अच्छा खेला था और हम उसी मोमेंटम को आगे बढ़ाना चाहेंगे। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज़ खॉ़न, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवर्टन, मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी।

संबंधित समाचार