आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, क्षेत्ररक्षण करने का लिया फैसला
मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलावार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन और जेवियर बार्टलेट विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं गुजरात की टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा दो खिलाड़ी पदार्पण कर रहे हैं। टीम में फिलिप्स के अलावा कागिसो रबाडा, जोस बटलर और राशिद खान विदेशी खिलाड़ी हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार...
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट सब के विकल्प: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे।
गुजरात टाइंटस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट सब के विकल्प: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र।
