सीतापुर : विवादों में घिरे तालगांव इंस्पेक्टर को भेजा गया रिट सेल, आशीष को मिली कमान
सीतापुर, अमृत विचार। आखिरकार लंबे समय से जमे तालगांव इस्पेक्टर दीपक कुमार राय पर गाज गिर ही गई। इन्हें रिट सेल की राह दिखाई गई है। सुर्खियों में रहे इन थानेदार के कार्यकाल में पिछले दिनों जेल भेजे गए एक युवक की मौत भी हो चुकी है, ऐसे में थर्ड डिग्री के आरोप में फंसे दरोगा मोहम्मद ओवेस खान और सिपाही अनुज त्रिपाठी व अनूप कुमार लाइन हाजिर किये जा चुके हैं।
अब तालगांव इंस्पेक्टर दीपक कुमार राय पर गाज गिरी। इनके स्थान पर रामकोट के मधुबन बिहार चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी को तालगांव कोतवाली की कमान सौपी गई। एसपी अंकुर अग्रवाल ने जमे इंस्पेक्टर को रिट सेल का प्रभारी बनाया है। मधु यादव परिवार परामर्श केंद्र से मुधवन बिहार की चौकी इंचार्ज बनी हैं। सूत्रों की मानें तो जनपद में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कई और थाना प्रभारी भी एसपी के रडार पर हैं।
11 दरोगाओं को रिजर्व लाइन से मिली तैनाती
उपनिरीक्षक रामआसरे को महोली कस्बा इंचार्ज बनाया गया है। अनिल कुमार महमूदाबाद की सिरौली चौकी, लालधर प्रसाद सिधौली कस्बा, देवेंद्र बहादुर सिंह और विजय कुमार सिधौली, अशोक कुमार व मोहम्मद शमीम इमलिया सुल्तानपुर, नरसिंह यादव, विजय भान सिंह तालगांव, धीरेंद्र सिंह मिश्रिख, रामवृक्ष यादव मानपुर और रमेश चन्द्र जायसवाल नैमिषारण्य कस्बा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।
