फर्रुखाबाद में रनवे पर फिसलकर झाड़ियों में घुसा निजी जेट विमान, सभी यात्री और पायलट सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर एक निजी जेट विमान रनवे से फिसलकर झाड़ियों में जा घुसा। गनीमत रही कि सभी यात्री और दोनों पायलट सुरक्षित बच गये। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में एक बियर कंपनी के MD अजय अरोड़ा, SBI हेड सुमित शर्मा, DPO राकेश टीकू, कैप्टन नसीब वामल व प्रतीक फर्नांडीज सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। 

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा, ''एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक को ले जा रहा निजी जेट उड़ान भरते समय नियंत्रण खो बैठा और पास की झाड़ियों में जा गिरा। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।''

अधिकारियों ने बताया कि जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह विमान पूर्वाह्न लगभग साढ़े 10 बजे उड़ान भरते समय नियंत्रण खो बैठा और रनवे से फिसलकर पास की झाड़ियों में जा घुसा।

उन्होंने बताया कि जेट विमान में जिले के औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन एक बीयर फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक सवार थे। वह परियोजना स्थल का निरीक्षण करने आए थे। घटना के बाद उपजिलाधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

संबंधित समाचार