रामपुर : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा
रामपुर, अमृत विचार। बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जहां सभी का रो रोकर बुरा हाल है। शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर के न्यू कृष्णा विहार निवासी 36 वर्षीय मनीष मजदूरी करता था। बुधवार शाम को वह किसी काम के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र में आया था। ज्वालानगर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस आ गई थी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
जानकारी मिलने के बाद परिजन आ गए। शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ा। जबकि 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी।
