दिवाली से पहले प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई : अवैध पटाखों के भंडारण में 3 लोग गिरफ्तार, छापेमारी जारी
प्रयागराज। दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी एवं पटाखे का भंडारण का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में प्रयागराज पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है इसी कड़ी में रविवार को गंगानगर जोन की हंडिया थाना पुलिस ने बरौत कस्बे में स्थित धोबहा रोड़ के गोदाम में की छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
40 वर्षीय राधेश्याम मौर्य, 35 वर्षीय घनश्याम मौर्य और 25 वर्षीय रविशंकर हरिजन को पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 45 बोरी और कार्टन बॉक्स में कुल 997.360 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी और पटाखा बरामद हुआ।
वे सस्ते दाम पर अवैध पटाखे और आतिशबाजी को खरीद कर भंडारण कर रहे थे ताकि दीपावली के अवसर पर ऊंची कीमत पर बेच सकें। गिरफ्तार अभियुक्तों और बरामदगी के आधार पर हडिया थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 288 व 5/9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़े :
सरदार@150 यूनिटी मार्च की शुरुआत, CM योगी बोले-पूरी ताकत से करेंगे इस अभियान को चलाने का काम
