रामपुर : ट्राली से लकड़ी के लठ्ठे गिरे, बाइक सवार घायल...बच्चे बाल बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। नगर के मोहल्ला खास स्वार निवासी अकबर अली बाइक पर सवार होकर बच्चों की दवाई लेने के लिए जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही कोतवाली मार्ग स्थित स्वार रामपुर मार्ग के मुख्य चौराहे पर पहुंचा तब आगे चल रही लकड़ी से लदी ट्रेक्टर ट्राली से अचानक एक लठ्ठा बाइक पर जा गिरा। जिसमें अकबर अली गंभीर रूप से घायल हो गया।उसके बच्चे बाल बाल बच गए।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते मुख्य चौराहे पर जाम लग गया।दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर ट्राली को मार्ग से हटवाकर जाम को खुलवाया तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है। दिन में नौ एंट्री होने के बावजूद ओवरलोड वाहन मार्गों पर बेरोकटोक दौड़ रहे है। जिस की वजह से रोज हादसे होना आम बात हो गई है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से बैखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

काशीपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत
दो युवक एक बाइक पर सवार होकर दढ़ियाल से काशीपुर की ओर जा रहे। दूसरी बाइक पर सवार तौफीक निवासी चौखंडी चौपट से आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार तौफीक दढ़ियाल काशीपुर मार्ग पर पहुंचा तो दढ़ियाल की ओर से बाइक पर सवार होकर जा रहे युवकों ने तौफीक की बाइक में टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर चीज बुखार मच गई।चीख पुकार की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोगों ने मौके की और दौड़ लगा दी।सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । चौखंडी निवासी तौफीक को परिजन गंभीर हालत में उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।परिजनों ने बताया कि तौफीक की  हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार भोजपुर निवासी युवक के भी चोट आई है।

संबंधित समाचार