आज का इतिहास : 17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 

1817 - सर सैयद अहमद ख़ां का जन्म, वह अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक थे। 
1870 - कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया। 
1888 - वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया। 
1912 - बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 
1917 - प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये। 
1933 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये। 
1941 - द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया। 
1955 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म। 
1970 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले का जन्म। 
1979 - मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 
2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत। 
2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। 
2003 -पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई। 
2004 - न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन। 
2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया। 
2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की। 
2013 - लिथुआनिया, सऊदी अरब, चाड, चिली और नाइजीरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दो साल के कार्यकाल के लिए चुना।

संबंधित समाचार