बरेली : आगामी त्योहारों के मद्देनजर अफसरों ने किया पैदल गश्त

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत अन्य अधिकारियों ने गुरुवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आमजन से वार्ता कर सभी को सुरक्षा का एहसास कराया। गश्त के दौरान मार्गों, धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिकस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, रात्रिकालीन गश्त एवं ड्रोन-सीसीटीवी निगरानी की प्रभावी व्यवस्था बनी रहे।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी रमित शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को तुरंत रोकने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। वहीं एसएसपी अनुराग आर्य ने शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति समिति एवं सम्मानित नागरिकों से निरंतर संवाद किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस भीड़ नियंत्रण और रूट डायवर्जन की प्रभावी योजना तैयार की है। बरेली पुलिस जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आगामी त्योहारों को शांति, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

संबंधित समाचार