Bareilly : एक-एक लाख के बकायेदारों की अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की ओर से जमानतदार पर 1-1 लाख रुपये की धनराशि आरोपित की गई। कोर्ट के आदेश पर दोनों बकायेदारों की अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी तेज हो गई है। एसडीएम सदर ने दोनों से धनराशि वसूल कराने के लिए अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए वारंट जारी कर दिया है। संग्रह अमीन ने अचल संपत्ति चिह्नित कर ली है।

एसडीएम सदर एवं तहसीलदार सदर की ओर से जारी कुर्की वारंट के अनुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने बकायेदार रामवीर सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी चौबारी थाना कैंट के विरुद्ध एक लाख रुपये की धनराशि आरोपित कर वसूली प्रमाणपत्र जारी किया। एडीएम फाइनेंस के निर्देश पर आरसी जारी कराकर बकायेदार/जमानतदार को तामील करा दी गई है। जमानतदार ने अभी तक कोई धनराशि अदा नहीं की है।

न किसी सक्षम न्यायालय से जारी कोई स्थगन आदेश प्रस्तुत किया था। वहीं बकायेदार दीपक सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी चौबारी के विरुद्ध एक लाख रुपये की धनराशि आरोपित की गयी थी। आरसी जारी होने पर जमानतदार ने धनराशि अदा नहीं की है। अचल संपत्ति की कुर्की करने के लिए संग्रह अमीन ने जांच की और रिपोर्ट तहसील को भेजी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज