IND vs AUS: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों भारतीयों का दबदबा, 4 ने बनाई जगह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट में हमेशा से रोमांचक प्रतिद्वंद्विता रही है। दोनों टीमों ने कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से वनडे क्रिकेट को यादगार बनाया। आइए, भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सचिन ने 71 मैचों में 44.59 की औसत से 3,077 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा, जो उनकी बल्लेबाजी की महारत को दर्शाता है।
विराट कोहली
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे मैचों में 54.46 की शानदार औसत से 2,451 रन बनाने वाले कोहली का सर्वोच्च स्कोर 123 रन है। इस दौरे पर भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
रोहित शर्मा
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 वनडे मैचों में 57.30 की औसत से 2,407 रन बनाने वाले रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 209 रन है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी इस दौरे पर भी कमाल दिखा सकती है।
रिकी पॉन्टिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ 59 वनडे मैचों में 40.07 की औसत से 2,164 रन बनाने वाले पॉन्टिंग का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 140 रन रहा है।
एमएस धोनी
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 वनडे मैचों में 44.86 की औसत से 1,660 रन बनाने वाले धोनी का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 139 रन है। उनकी शांत और आक्रामक बल्लेबाजी हमेशा चर्चा में रही।
