Bareilly: छठ पर रेलवे ने दी बड़ी राहत...इन शहरों के लिए मिलेंगी स्पेशल ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। छठ के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों में बिहार, धनबाद, गोंडा, गोरखपुर, गोमती नगर, लखनऊ, मऊ-प्रयागराज, सियालदह, राजकोट, मुंबई, हैदराबाद, यशवंतपुर और साबरमती के लिए चलाई जा रही हैं।
इन ट्रेनों का संचालन 22 अक्टूबर से चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर एनाउंसमेंट सिस्टम, हेल्प डेस्क और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने बताया कि 23 से 27 अक्टूबर के बीच देहरादून, हैदराबाद, हरिद्वार, राजगीर, सियालदह, मुजफ्फरपुर, साबरमती और समस्तीपुर रूट पर विभिन्न ट्रेनों में सभी क्लास की सीटें उपलब्ध हैं।
