UP News: आशियाना कालोनी में सड़क पर ही बना दिया कूड़ाघर
लखनऊ, अमृत विचार: आशियाना कालोनी में राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय के पास की सड़क को नगर निगम के ठेकेदार ने कूड़ाघर में बदल दिया है। सड़क पर ही कूड़ा मशीन भी लगी हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों ने कई बार शिकायत की लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
आशियाना कालोनी के नागरिकों का कहना है कि लखनऊ की महापौर लखनऊ को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं लेकिन नगर निगम के ठेकेदार ही उनकी मेहनत पर पानी फेरने में लगे हैं। सड़क पर कूड़ाघर बनाने के बाद अब सड़क दिखना ही बंद हो गई है। लोगों को आशंका है कि इस कूड़ाघर की वजह से जल्दी ही यहां बीमारियां फ़ैल सकती हैं।
यह भी पढ़ेंः UP News: तेज रफ्तार का कहर... सड़क पर बिखरे शव, खून से लथपथ लोग, पांच की दर्दनाक मौत, मातम में बदलीं खुशियां
