छठ पूजा : स्पेशल ट्रेनें चलाने के दावे...फिर भी रेल यात्रियों को नहीं मिल पा रही राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल की ओर से मथुरा छावनी से छपरा के बीच एक जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके अलावा रेल प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध होने के दावे कर रहा है, मगर जमीन पर स्थिति कुछ और है। नियमित ट्रेनों में पैर तक रखने की जगह नहीं।

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 05066 मथुरा छावनी-छपरा अनारक्षित पूजा स्पेशल मथुरा से रात 23.50 बजे प्रस्थान कर हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, बुड़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, मशरख होते हुए रात 22.45 बजे छपरा पहुंचेगी।


वापसी यात्रा में 05065 छपरा-मथुरा छावनी पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को छपरा से रात 20 बजे चलेगी और मशरख, थावे, गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा, सीतापुर, बरेली, कासगंज, हाथरस सिटी होते हुए अगले दिन 19:20 बजे मथुरा छावनी पहुचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 14 साधारण द्वितीय एवं शयनयान श्रेणी के कोच होंगे और सभी अनारक्षित रहेंगे। 

कई स्पेशल ट्रेनें छठ पर चलाईं
छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, जयपुर, अहमदाबाद, हावड़ा, यशवंतपुर, पुणे और चेन्नई तक चलाई जाएंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में बेयरिंग स्टेशन के रूप में बरेली और मुरादाबाद का नाम प्रमुख है। इन ट्रेनों के संचालन की तारीखें अक्टूबर से नवंबर के बीच निर्धारित की गई हैं। 04662 फिरोजपुर-पटना 29 अक्टूबर को मुरादाबाद से होकर चलेगी, जबकि 04601 पटना-फिरोजपुर 30 अक्टूबर को रवाना होगी। इसी प्रकार 04656 लुधियाना-सोनपुर और 04658 (लुधियाना-कटिहार) ट्रेनें शुक्रवार तक चलाई गईं। 09425 साबरमती-हरिद्वार और 09426 हरिद्वार-साबरमती ट्रेनें 26 अक्टूबर तक चलेंगी।

संबंधित समाचार