Shah Rukh Khan: किंग खान के जन्मदिन पर बड़ा जश्न मनाने की तैयारी, थिएटर में दिखाई जाएगी ये आइकोनिक फिल्में 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की कुछ सुपरहिट फिल्म 31 अक्टूबर से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। शाहरुख़ खान ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से वह अपने चार्म, बुद्धि और प्यार से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। दो दशक से भी ज़्यादा समय से उन्होंने आइकॉनिक फिल्में और यादगार किरदार दिए हैं, और आज भी वह बॉलीवुड के बादशाह बने हुए हैं। 

शाहरुख़ खान ने एक बड़ा एलान किया है कि 31 अक्टूबर से शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर, अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया। उन्होंने लिखा है,"मेरी कुछ पुरानी फिल्में दोबारा थिएटर में आ रही हैं। 

उनमें जो शख्स है, वो ज़्यादा बदला नहीं है - बस बाल थोड़े बदल गए हैं... और दिल से थोड़ा ज़्यादा हैंडसम हो गया है। शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो रहा है 31 अक्टूबर से!भारत के चुनिंदा थिएटर्स में पीवीआर आइनॉक्स के साथ, और इंटरनेशनल रिलीज़ वाईआरएफ इंटरनेशनल के जरिए मिडल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में होगी। 

ये भी पढ़े : 

आयुष्मान भवः...Thaama की Success हमारे लिए किसी दिव्य रोशनी से कम नहीं, फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पांस के बाद आया आयुष्मान का ये पोस्ट  

संबंधित समाचार