हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब ने किया सम्मानित 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कोलकाता। कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब (सीएसजेसी) ने हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान डॉ. दिलीप टिर्की को भारतीय खेलों में उनके शानदार योगदान के लिए शुक्रवार को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता में शुक्रवार को डॉ. टिर्की की यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी डॉ. टिर्की ने देश के लिए रिकॉर्ड 412 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें तीन ओलंपिक खेल (1996, 2000, 2004) शामिल हैं, और उन्हें भारत के बेहतरीन डिफेंडरों में से एक माना जाता है। हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट का पद संभालने के बाद से, उन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के मकसद से कई विकासशील और ढांचागत सुधारों में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ेंः Ranji Trophy: उत्तराखंड की कॉर्बेट नगरी रामनगर में पहली बार होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन 

संबंधित समाचार