कानपुर : बोले सो निहाल-सतश्री अकाल जयघोष के साथ चरण सुहावे यात्रा रवाना
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, माता साहिब कौर जी पवित्र जोड़े का दर्शन कराया
कानपुर, अमृत विचार। दिल्ली से चली चरण सुहावे यात्रा गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ गुमटी नंबर पांच में रातभर विश्राम करने के उपरांत श्री पटना साहिब के लिए रवाना हुई तो बोले सो निहाल-सतश्री अकाल का जयघोष हुआ और फूलों की बारिश की गई।
बुधवार को प्रात: गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ से गुमटी नंबर पांच, संत नगर, गुरुद्वारा रंजीत नगर, गुरुद्वारा पांडु नगर, गोविंद नगर होते हुए बाईपास के रास्ते श्री पटना साहिब के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब खूबसूरत पालकी में विराजमान थे जिनके समक्ष मत्था टेकने के लिए संगत की भारी भीड़ उमड़ी।
बताते चलें कि इन पवित्र जोड़ो को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थान पटना साहिब में सुरक्षित रखने का निर्णय हुआ है, यही कारण है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी व माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े (चरण पादुका) को 300 वर्षों के बाद श्री पटना साहिब ले जाया जा रहा।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का परिवार ये पवित्र जोड़े पिछले 300 वर्षों से सेवा संभाल रहा था। पूरे एतिहासिक सबूतों के साथ पुरी ने पीएम से संपर्क किया और फिर पीएम से आर्शीवाद लेकर दिल्ली से श्री पटना साहिब में सुरक्षित करने का फैसला लिया।
श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड, गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ के प्रधान हरजीत सिंह कालरा, गुरजिंदर सिंह, पृथ्वीपाल सिंह बिल्ला, सरदार नीतू सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, राजबीर सिंह ग्रोवर, संजय टंडन, कुलदीप सिंह गुरचरण सिंह, टीटू सागरी, अमरजीत सिंह गांधी, जसबीर सिंह सचदेवा, रविन्द्र सिंह अरोड़ा एडवोकेट, मीतू सागरी आदि थे।
