Rampur: जेल छूटे सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पत्नी संग आजम से मिलने पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी बुधवार को अपनी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के साथ आजम खां के घर पहुंचे और उनका हाल जाना। इरफान सोलंकी कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक रहे हैं, जबकि जेल में रहने के दौरान 2022 विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी इसी सीट से जीत दर्ज की है।

दोनों ने सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात करके उनकी बीमारी के बारे में जाना। सपा नेता आजम खां को गुलदस्ते दिए। 27 माह के बाद सीतापुर जेल से जमानत पर आए सपा नेता आजम खां के घर पर मिलने वालों का आवाजाही जारी है। उसी के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आजम खां से मिलने आए थे। इसके अलावा कई अन्य लोग भी आजम खां से मिलने आ चुके हैं। 

कुछ दिनों पहले जेल से छूटकर आए कानपुर के पूर्व विधायक नसीम सोलंकी अपनी मौजूदा कानपुर की विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के साथ बुधवार को आजम खां के आवास टंकी पांच पर पहुंचे। उन्होंने आजम खां को गुलदस्ते देकर स्वागत किया। उसके बाद राजनीति को लेकर चर्चा हुई। आजम और उनकी पत्नी की बीमारी के बारे में जाना।

 

संबंधित समाचार