Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए वायदा बाजार में क्या है भाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल के ब्याज दरों में कटौती करने और व्यापार प्रगति से सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के कारण सोने व चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 941 रुपये या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,19,725 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

इसमें 12,987 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,029 रुपये या 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,052 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,446 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,971.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 1.23 प्रतिशत टूटकर 47.32 डॉलर प्रति औंस रहा।

ये भी पढ़े : 

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट्स में तेजी के बीच कारोबार में बढ़त दर्ज, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

 

संबंधित समाचार