UP: एथेनॉल से भरे दो टैंकर आपस में टकराए...पशु को बचाने की कोशिश में हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमृत विचार। अलीगढ़ मार्ग पर एथेनॉल से भरे दो टैंकर टकरा गए। घटना पशु को बचाने के चक्कर में हुई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मार्ग पर लंबा जाम लग गया। एथेनॉल टैंकर मथुरा से नजीबाबाद की ओर जा रहे थे। अलीगढ़ मार्ग पर गांव हथियाखेड़ा के पास अचानक एक छुट्टा गोवंश सामने आ गया। 

चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए। पीछे चल रहा दूसरा टैंकर टकरा गया। इस टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और काफी दूर तक जाम लग गया। ।ग्रामीणों की सहायता से क्षतिग्रस्त टैंकरों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

संबंधित समाचार