पीलीभीत: पूरनपुर मंडी में आरएफसी के क्रय केंद्रों पर तौल बंद, एक दिन पूर्व केंद्र प्रभारी और एमओ से विवाद का असर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पूरनपुर में धान खरीद के बीच क्रय केंद्र प्रभारी और एमओ से हुई अभद्रता के बाद मामला तूल पकड़ गया है।  दूसरे दिन मंडी समिति में आरएफसी के क्रय केंद्रों पर सुबह से ही तौल बंद रखी गई। संबंधित क्रय केंद्रों के बाहर सन्नाटा पसरा है। आए दिन हो रही अभद्रता को लेकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। तौल शुरू करने के लिए अभी अधिकारियों का इंतजार किया जा रहा है।
 
बता दें कि शुक्रवार दोपहर बाद पूरनपुर मंडी समिति में धान की तौल चल रही थी। इस बीच एक  नेताजी की ओर से क्रय केंद्र पर धान का ढेर लगवा दिया गया। वहीं पर मौजूद अन्य किसान ने इसका विरोध कर दिया। बिचौलियों का नियम विरुद्ध तरीके से धान तौलने का आरोप लगाया और फिर कहासुनी बढ़ती चली गई थी। बताते हैं केंद्र प्रभारी और एमओ से अभद्रता की गई। जिसके बाद तौल बंद कर सुरक्षा की मांग की गई थी। दूसरे दिन शनिवार को भी पूरनपुर मंडी समिति में लगे आरएफसी के दस क्रय केंद्रों पर तौल बंद रही।

संबंधित समाचार