अयोध्या: आम के बाग में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव के रहने वाले युवक का शव आम के बाग में फांसी के फंदे ले लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, धन्नीपुर गांव का 35 वर्षीय युवक मो. सगीर शनिवार को घर …

अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव के रहने वाले युवक का शव आम के बाग में फांसी के फंदे ले लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, धन्नीपुर गांव का 35 वर्षीय युवक मो. सगीर शनिवार को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। रविवार की देर शाम लोगों ने इसका शव रौनाही गांव में गैस गोदाम के पास आम के बाग में फांसी के फंदे से लटकता पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रौनाही निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर संभव पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार