श्रीनगर: आतंकवादियों की गोलीबारी में पीडीपी नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। श्रीनगर के नाटीपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता परवेज भट के आवास पर सोमवार को गोलीबारी की। जिसमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की मौत हो गई। हमले में भट सुरक्षित बच निकले। भट ने कहा कि आतंकवादियों ने पारम्परिक कश्मीरी कपड़े (फिरन) पहने थे और राइफल के साथ …

श्रीनगर। श्रीनगर के नाटीपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता परवेज भट के आवास पर सोमवार को गोलीबारी की। जिसमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की मौत हो गई। हमले में भट सुरक्षित बच निकले। भट ने कहा कि आतंकवादियों ने पारम्परिक कश्मीरी कपड़े (फिरन) पहने थे और राइफल के साथ उनके आवास पर आए।

आतंकवादियों के हथियार निकालते ही, पीएसओ ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आतंकवादियों की गोलीबारी में कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निकटतम ‘बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल’ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। भट ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ” सरकार ने मेरी सुरक्षा कम कर दी है। मुझे नहीं पता कि अगर सतर्क पीएसओ ने गोलियां नहीं चलाई होतीं तो मेरे परिवार के साथ क्या होता।” उन्होंने दावा किया कि उनकी सुरक्षा पिछले साल कम कर दी गई थी और अब उनके पास पहले की तुलना में पांच की बजाय केवल दो पीएसओ हैं।

संबंधित समाचार