UP: कल मुरादाबाद और बरेली होकर गुजरेगी लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए नार्दर्न रेलवे की ओर से नई वंदे भारत ट्रेन बनारस-खजुराहो और लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर तक चलेगी। इसका उद्घाटन 8 नवंबर को किया जाएगा। ट्रेन के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने के चलते स्थानीय मंडल रेल प्रबंधन भी इसकी तैयारियों में जुट गया है।

नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से इन रुट के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। नार्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार नई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन शेड्यूल जारी कर दिया गा है। नई वंदे भारत ट्रेन बनारस-खजुराहो और लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन तक चलेगी। मुरादाबाद होकर जाने वाले नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो लखनऊ से चलेगी वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन होकर रुड़की होकर सहारनपुर जंक्शन तक जाएगी।

यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 8:05 बजे चलकर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली होकर दोपहर में 12:32 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद 12:37 बजे अगले स्टेशन के लिए प्रस्थान कर जाएगी। मुरादाबाद के बाद इस ट्रेन का स्टॉपेज नजीबाबाद, रुड़की होते हुए शाम 4:00 बजे सहारनपुर जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से लखनऊ से मुरादाबाद होते सहारनपुर जंक्शन जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी होगी।

संबंधित समाचार